लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल ने नि:शुल्क जाँच शिविर लगाया
Jul 11 2023
ग्वालियर। लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल के यात्री विश्रामालय, सिटी सेन्टर पर लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल द्वारा निशुल्क बीपी जाँच एवं शुगर जाँच शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 124 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में जिनका बीपी या सूगर कम-ज्यादा थी, उनको नि:शुल्क सलाह भी उपलब्ध करवायी गयी।
शिविर में क्लब अध्य्क्ष विवेक सेठी, सचिव अजय कुमार बत्रा, कोषाध्यक्ष रोशन गाबरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर का आयोजन श्री साईं श्रद्धा एंडोक्राइन लैब के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक दीपक गुप्ता रहे। शिविर का अवलोकन लॉयन्स सुशील कुमार पचनंदा, सुनील शर्मा, जेएस गुप्ता ने किया। सभी ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की एवं भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य करने के लिये उत्साहित किया।
कार्यक्रम में, यशपाल सिंह बैस, तालिब खान, शिशिर श्रीवास्तव, मुकेश भाटिया, राजेश वाटवानी, सतीश भल्ला, किशन वर्मा, सनित कुकरेजा, दुर्गेश चौरसिया, अंकित अग्रवाल, अमित आयलानी, विकास खुराना, दीपक धमेजा, गिरीश गाबरा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









