रात में हुई झमाझम से तिघरा में बढ़ा पानी
Jul 10 2023
ग्वालियर। दस दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिर कार बीती रात झमाझम बारिश हो ही गई। रात में 74.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके बाद इस सीजन की अब तक 268.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हो चुकी चुकी है। वहीं गत दिवस तिघरा के कैचमेंट एरिया में भी अचछी बारिश हुई है। इस कारण सोमवार सुबह तक तिघरा में 0.80 फीट पानी बढ़ा है। इसके साथ ही तिघरा का जलस्तर बढक़र 726.30 फीट हो गया है। बीती रात हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया, सुबह तक इन स्थानों पर पानी भरा हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार आज 11 जुलाई को भी अच्छी बारिश के आसार है। इसके बाद तीन दिन हल्की रिमझिम तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। गत दिवस हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिली हुई है।
मानसून के आगमन के बाद गत दिवस रात को दूसरी बार झमाझम बारिश हुई है। इससे पहले 30 जून और 1 जुलाई को कुल 112 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जुलाई माह में 10 जुलाई तक 61.5 मिलीमीटर बारिश होना चाहिए थी, जिसमें 116.9 मिलीमीटर बारिश अब तक हो चुकी है। इस बारिश के बाद आसमान में बादल तो छा रहे थे लेकिन बरस नहीं रहे थे। कभी फुरफुरी तो कभी हल्की सी बारिश ही हुई जो राहत देने के बजाय उमस ही बढ़ा रही थी और लोग दिन ही नहीं रात में भी परेशान हो रहे थे। आखिर गत दिवस रात 8.15 बजे शहर में 15 मिनट बादल जमकर बरसे, इसके बाद बारिश का सिलसिला रात में भी जारी रहा। अर्ध रात्रि में जब लोग गहरी नींद में थे तब बादलों ने जमकर ऐसी धमाचौकड़ी मचाई कि सुबह तक 74.2 मिलीमीटर बारिश हो गई। इस दौरान बारिश कभी तेज थी तो कभी मध्यम रही।
स्थानीय मौसम विज्ञानी हुकुम सिंह के अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग में बन रहे सिस्टम के चलते आज 11 जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून की अक्षीय रेखा राजस्थान के अजमेल, गुना, सतना होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इस सिस्टम के प्रभाव के कारण ही बारिश के हालात बनने लगेंगे।
पिछली बार जब बारिश हुई थी तो जहां भी पानी भरा था, वह प्यासी धरती में समा गया था। बीती रात हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। तेज बारिश के कारण कई मोहल्लों में पानी घरों में घुस गया। सुरेश नगर सहित कुछ स्थानों पर पानी भरने से लोग परेशान रहे। फूलबाग चौपाटी के सामने सुबह तक सडक़ तालाब बनीं हुई थी। यहां पानी की निकासी नहीं होने से पानी भर जाता है और पैदल निकलने वालों को काफी परेशानी होती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









