जमीन के लालच में भतीजे ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, छ: पकड़े
Jul 10 2023
ग्वालियर। जमीन का लालच और दुश्मनों को फंसाने के लिए भतीजे ने मां और पत्नी के साथ मिलकर चाचा की हत्या की योजना बनाई और खुद ना फंसे इसलिए चार लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिए हैं। जबकि भतीजा, पत्नी और मां फरार है। पुलिस सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी राजेश चंदेल व एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि पांच जुलाई को गिजौर्रा थाना क्षेत्र के इकोना निवासी मोहन सिंह बघेल को घायल हालत में उसकी भतीज बहू नीलम पत्नी सोनू बघेल ने उपचार के लिए भर्ती कराया और शिकायत की थी कि इकोना में उनकी जमीन को लेकर विजयराम बघेल से विवाद चल रहा है और वह सीमांकन कराने के लिए गए थे, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोला जिसमें उसके चचिया ससुर घायल हो गए। उपचार के दौरान मोहन सिंह की मौत हो गई और पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
मामले में पुलिस ने संदेही युवकों को तलाशा तो एक आरोपी हाथ लगा और उससे पूछताछ की तो पुलिस के पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि मामले में पूरी घटना का तानाबाना मृतक के भतीजे ने रचा था और चार लाख रुपए की सुपारी देकर अपने चाचा की हत्या जमीन के लालच और दुश्मनों को फंसाने के लिए रची थी। इसका पता चलते ही पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को पकड़ लिया।
खुद को बचाने के लिए आरोपी सोनू पहले ही भोपाल निकल गया था, जिससे घटना के समय उसके ना होने पर उस पर शंका ना हो। मर्डर की प्लानिंग में उसकी पत्नी नीलम और मां शामिल हंै। जो फरार हो गर्इं, जिन्हें पुलिस ने सोमवार सुबह पकड़ लिया।
इस मामले में आरोपी बनाए गए विजयराम गुर्जर की पत्नी रिंकी गुर्जर ने पुलिस कप्तान को एक आवेदन दिया था, जिसमें उसके परिजन निर्दोष होने और मामले की जांच कराए जाने के लिए निवेदन किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि घटना के दिन मृतक का भतीजा शहर से बाहर था और उसे बयान देने बुलाया तो वह आनाकानी करने लगा। शंका होने पर मामले की जांच की तो तीन युवकों के नाम सामने आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









