कविता शर्मा बनी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग की जिलाध्यक्ष

Jul 10 2023

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा रावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शरद शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष ड़ॉ सीबी शर्मा के मार्गदर्शन में सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विन की प्रदेशाध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी की अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष आकांक्षा रावत द्वारा ग्वालियर जिले की अध्यक्ष श्रीमती कविता शर्मा को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर  कविता के स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि कविता के नेतृत्व में समाज की बहनों को एक नई दिशा व मजबूती मिलेगी। हम सभी मिलकत सम्माज में ऐसी बहनों को चुनेंगे, जिनमे प्रतिभाएं छुपी हो इसलिए संस्था जल्द ही विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर कविता शर्मा को मनीष अनानंद, दीपक शर्मा, गिर्राज शर्मा, बंटी शर्मा, प्रीति, ज्योति दुबे, ड़ॉ सोनिया तिवारी, ड़ॉ ममता शुक्ला, अंजना खन्ना, हेमा मनोज तिवारी, शैलेन्द्र दुबे सहित सभी बहनों ने बधाई दी।