डबरा से लापता युवक का जला हुआ अवशेष ग्वालियर में मिला

Jul 10 2023

ग्वालियर कलेक्ट्रेट के पास झाड़ियों में सोमवार दोपहर डबरा से लापता युवक का जला हुआ अवशेष मिला है। मृतक की पहचान चिराग पुत्र अनिल शिवहरे 25 वर्ष निवासी ठाकुर बाबा रोड डबरा के रूप में हुई है। चिराग शनिवार दोपहर से गायब था। जिसकी लोकेशन रविवार रात 8 बजे तक स्टेशन के पास एक मॉल के आसपास की मिली थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था, इस घटना को लेकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एक लड़की से पूछताछ की थी। जिसके बाद खुलासा हुआ और सोमवार दोपहर पुलिस ने जला हुआ अवशेष रूपी शव बरामद कर लिया है। चिराग अपने पिता के इकलौता संतान था। जिन की दुकान सराफा बाजार स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स के पास है।