रिटायर्ड फौजी की गला रेतकर हत्या,साथ रही महिला रिश्तेदार पर शक
Jul 10 2023
ग्वालियर।पुरानी छावनी इलाके में सोमवार की सुबह एक रिटायर्ड फौजी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी हाथ की नसें भी काटी गई हैं। इस मामले में रिटायर्ड फौजी की एक महिला रिश्तेदार पर पुलिस को शक है। जो दो दिन उसके साथ उसी घर में रही। फिलहाल न तो हत्यारे तक पुलिस पहुंच सकी है न ही हत्या की वजह स्पष्ट हुई है। फिलहाल पुरानी छावनी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। आशनाई में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
मूल रूप से आलमपुर दबोह में रहने वाला देवेंद्र माहौर रिटायर्ड फौजी है। 2020 में वह फौज से रिटायर्ड हुआ है। इसके बाद पुरानी छावनी इलाके में स्थित बरां गांव में उसने अपना मकान बना लिया था। यहीं वह रहने लगा था। गांव में उसका परिवार रहता था। यहां वह अकेला रह रहा था। दो दिन से वह घर से बाहर नहीं निकला था। घर का दरवाजा बंद था। आसपास रहने वाले लोगों को जब दुर्गंध आई तो पुलिस को सूचना दी।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिलते ही यहां पहुंचे। घर के अंदर जब पहुंचे तो शव खून से लथपथ पड़ा था। उसका गला काटा गया था, हाथ की नसें भी काटी गई है। धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। जब आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि कुछ दिनों पहले एक महिला रिश्तेदार देवेंद्र माहौर के यहां रहने के लिए आई थी। वह देवेंद्र के साथ ही रह रही थी। वह रिश्ते में देवेंद्र की साली लगती है। वही दो दिन से गायब है। इसके चलते प्रथम दृष्टया वही संदिग्ध है। उसी की तलाश चल रही है। उसके मिलने के बाद पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी।
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि जिस तरीके से हत्या की गई है, उससे शक है कि आशनाई हत्या की वजह हो सकती है। वहीं मृतक शराब का नशा करने का आदी था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









