सैलानियों ने देखीं बोट क्लब पर मछलियां , 18 साल तक की लड़कियों का प्रवेश फ्री
Jul 09 2023
ग्वालियर। फूलबाग स्थित बोट क्लब पर गत 8 साल से बंद पड़ा फिश एकवेरियम जीर्णोद्धार के बाद नए लुक में रविवार को आमजन के लिए खोल दिया गया। रविवार होने से बड़ी संख्या में पहले दिन यहां सैलानी पंहुचे जिनमें बच्चे, युवा एवं महिलाएं शामिल थे। खास बात ये रही कि फिश एक्वेरियम में 18 साल तक की लड़कियों का प्रवेश फ्री रखा गया है।
शहरवासियों ने मछलीघर में 40 से अधिक प्रजाति की 700 से जयादा रंग-बिरंगी मछलियों के दीदार किए। उल्लेखनीय है कि बोट क्लब पर फिश एकवेरियम 2014 में खोला गया था, जो 2015 से पूरी तरह से बंद पड़ा था। नगर निगम के परियोजना अधिकारी एवं बोट क्लब प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार मछलीघर का जीर्णोद्धार कर, शहरवासियो के लिए मछलीघर को फिर से खोला गया।
मछलीघर का गेट खुलते ही रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में सेैलानियों ने मछलीघर में भ्रमण किया एवं खुशी जाहिर की। सैलानियों ने एक्वेरियम में ग्लास के 16 बॉक्स में तैरतीं अफ्रीका एवं जापान सहित विभिन्न देशों से 40 से आईं अधिक प्रजाति की मछलियों के दीदार किए एवं उनके साथ सेल्फी ली। सैलानियों की सुविधा के लिए हर बॉक्स के सामने बोर्ड लगाकर मछलियों की जानकारी दी गई है। इन मछलियों में अफ्र्रीका की ब्लैक ऑस्कर एवं टी शार्क के साथ जापान की मिल्की कार्प, शुभम किंग व इम्पोर्ट कार्प शामिल हैं। इसके अलावा एक बॉक्स में अमेरिकन कछुओं को भी यहां छोड़ा गया है। एक्वेरियम का तापमान नियंत्रित करने के लिए 4 एयरकंडीशनर लगाए गए हैं। इसके साथ 24 घंटे ऑक्सीजन सप्लाई के लिए कंपे्रशर लगाया गया है। सभी ग्लास बॉक्स में एयर फिल्टर लगाए गए हैं।
इसके अलावा पानी का पीएच नापने के लिए मीटर लगाए जाएंगे साथ ही मेन्टेन करने के लिए मेडिसिन डाली गई है।
एक्वेरियम में प्रवेश के लिए 18 साल तक की लड़कियों की एंट्री फ्री रखी गई है। वहीं 40 रुपए बड़ों का और 20 रुपए ब‘चों का प्रवेश शुल्क रखा गया है। गौरतलब है कि सैलानियों के लिए फिश एक्वेरियम विजिट करने का समय अभी गर्मी के सीजन में दोपहर 12 से रात 8 बजे तक तय किया गया है। प्रवेश का समय सीजन के हिसाब से बदला जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









