11000 दीपों के साथ मानसून का किया स्वागत

Jul 09 2023

ग्वालियर। नगर निगम, डिप्स नीर एवं गूंज द्वारा बैजाताल पर सावन के महीने में इस मानसून में वर्षा जल के संरक्षण के लिये इंद्रधनुष: एक कदम जल संरक्षण की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य है। लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना और वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को जल का महत्व समझाना है। कार्यक्रम में बैजाताल पर अतिथियों एवं शहरवासियों द्वारा 11000 दीपक जलाकर वर्षा जल के संरक्षण के लिए मानसून का स्वागत किया।
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, एसपी राजेश चंदेल, एएसपी ऋषिकेश मीणा, एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष प्रताप सिंह राठौर, नगर निगम उपायुक्त शिशिर श्रीवास्तव, कृति सिंह और वाटर वुमन सावित्री श्रीवास्तव, वंदना भूपेंद्र प्रेमी और ग्वालियरवासी उपस्थित रहे। ग्वालियर निवासियों ने मिलकर जल संरक्षण की शपथ ली और भविष्य में जल को बर्बाद न करने की कसम खाई।
इस कार्यक्रम के तहत 51 दिनों में 21 इवेंट होंगे और 500 से ’यादा अवार्ड ग्वालियर वासियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले लोगों को वितरित किए जाएंगे।