ज्ञान वात्सल पावन वर्षायोग 2023 की स्थापना ग्वालियर में हुई

Jul 09 2023

ग्वालियर। मामा का बाजार चितौरा ओली के जैन मंदिर में आचार्यश्री ज्ञान सागर महाराज की शिष्य गणिनी आर्यिका अंतसमति माताजी ससंघ का चतुर्मास स्थापना की गई। जया अग्रवाल ने बताया कि, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत तिब्बत सहयोग मंच प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट एवं प्रदेश महामंत्री अर्जुन अग्रवाल, वीरेंद्र गंगवाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पारस जैन, मनोज जैन उपस्थित हुए। माताजी के प्रथम मंगल कलश प्राप्त करने का सौभाग्य देवेंद्र कुमार जैन कामरा (ललितपुर) एवं रितेश कुमार मोदी (दिल्ली) को मिला। विभिन्न मंडलों ने माता श्री अर्घ अर्पण किए। 
जिसमें जैन मिलन आदिनाथ किला गेट शाखा के सदस्य मोनिका जैन सुषमा जैन, जया जैन, कल्पना जैन, शकुंतला जैन,कोमल जैन,अर्जुन अग्रवाल विनोद कुमार जैन, ने माताश्री को अर्घ चढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विकास जैन ने की, कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से की गई एवं आए हुए अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अजीत जैन, अभिषेक जैन, र्कषीत जैन, सुशील जैन, विकास जैन, हेमंत जैन, भरत जैन, संदीप पाटनी, श्रेयांश जैन, जितेंद्र जैन उपस्थित हुए।