सावन मास का पहला सोमवार आज, प्रमुख शिवालयों में किए विशेष इंतजाम
Jul 09 2023
ग्वालियर। 19 साल बाद पड़ रहे दो सावन का पहला सोमवार आज 10 जुलाई को है। सावन मास के सोमवार को शिव आराधना की मान्यता है। भक्त सोमवार को घर में भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे और शहर के शिवालयों पर भी भक्तों की भीड़ रहेगी। प्रमुख शिवालय अचलेश्वर महादेव, कोटेश्वर, गुप्तेश्वर मार्कण्डेश्वर, भूतेश्वर और हजारेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने व्यवस्था की गई है, यहां वॉलेंटियर श्रद्धालुओं को क्रम से अंदर भेजेंगे। अचलेश्वर मंदिर पर भीड़ की वजह से ट्रैफिक डायवर्ट की तैयारी पुलिस ने की है।
सावन मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। इस माह में सृष्टि की जिम्मेदारी भगवान शिव पर आ जाती है, वैसे तो श्रद्धालु पूरे माह व्रत करते हैं। जो ऐसा नहीं कर पाते, वह सावन मास के सोमवार को व्रत रखते हैं। भगवान शिव को श्रावण मास में पूजा के दौरान धतूरा, बेलपत्र, भांग के पत्ते, दूध आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल और दूध के अलावा गन्ने का रस चढ़ाएं। सुख की कामना के साथ गन्ने के रस से अभिषेक किया जाता है।
अचलेश्वर महादेव
अचलेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह 4 बजे से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर में आने के लिए तीन प्रवेश द्वार और तीन निकास द्वार बनाए जाएंगे। बाहर लोहे के पात्र लगाए जाएंगे ताकि जो श्रद्धालु मंदिर के अंदर नहीं जाना चाहते हैं वो इन पात्रों में जल डालेंगे जो जल सीधे अचलनाथ की पिंडी पर पहुंच जाएगा। सोमवार को मंदिर में कोई अनुष्ठान नहीं होगा। अचलेश्वर मंदिर पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित रहेगा। श्रद्धालु सनातन धर्म मंदिर के पास और महादजी चौराहे के पास अपने वाहन रख सकेंगे।
कोटेश्वर महादेव
कोटेश्वर मंदिर के पुजारी सुनील कुडस्कर ने बताया कि मंदिर में सुबह 4 बजे के बाद भक्त दर्शन के लिए आना शुरू हो जाएंगे। यहां सेवादार भीड़ को व्यवस्थित कर दर्शन कराएंगे। बहोड़ापुर थाने की पुलिस का इंतजाम भी व्यवस्था बनाने के लिए किया जाएगा।
गुप्तेश्वर
गुप्तेश्वर मंदिर में तडक़े 3 बजे पट खोल दिए जाएंगे। पुजारी पं. अशोक बित्थरिया के अनुसार श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को महिला, पुरुषों की लाइन अलग-अलग रहेगी। श्रद्धालु व सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को संभालेंगे। मंदिर के पुजारी अशोक बिरथरिया ने बताया कि जाम न लगे इसकी व्यवस्था जनकगंज थाना पुलिस करेगी। मंदिर के पास ही पार्किंग की व्यवस्था है।
मार्कण्डेश्वर
एमएलबी रोड स्थित मार्कण्डेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं भीड़ रहेगी। पुजारी पं. मनोज भार्गव के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट सुबह 3 बजे खुल जाते हैं, 4 बजे से श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं।
शिवालयों पर रहेगा पुलिस का पहरा
सावन का पहला सोमवार होने पर शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों का रेला उमड़ेगा। इसे देखते हुए पुलिस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर ली है और सुबह से ही मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सर्किल सीएसपी मॉनीटरिंग करेंगे और संबंधित थाना प्रभारी के साथ कुछ अन्य थानों के निरीक्षक व पुलिस बल शिवालयों पर तैनात रहेगा।
जीवाजी क्लब जाने वाले वाहनों को रोशनी घर रोड का सडक़ निर्माण और अचलेश्वर मंदिर पर भकतों की भीड़ के चलते इंदरगंज से होकर जीवाजी क्लब की तरफ जाने वाले वाहनों को अस्पताल रोड़ होकर माधव डिस्पेंसरी के सामने, थीम रोड होते हुए निकाला जाएगा। इसी तरह जीवाजी क्लब से इंदरगंज और बाड़े जाने वाले वाहनों को थीम रोड, शीतला सहाय तिराहा अस्पताल रोड होते हुए निकाला जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









