मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित

Jul 08 2023

ग्वालियर। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ग्वालियर की बैठक प्रदेश भर में त्रि स्तरीय आंदोलन को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयारी को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान सिटी सेंटर में मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार एवम जिला संयोजक रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में महत्व पूर्ण बैठक आयोजित कर प्रांत के घोषित आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश भर में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर ग्वालियर को लंबित 25 सूत्रीय मांगो के निराकरण हेतु जिले भर के कर्मचारी रेली के रूप में मेट्रो टावर अलकापुरी से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर दोपहर डेढ़ बजे ज्ञापन सौंपेगें।
अधिकाधिक कर्मचारियों से कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन में शामिल होकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील करने वालो में मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार,रविंद्र त्रिपाठी, दुष्यंत दीक्षित, राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार, सोहन सिंह भदौरिया,धनीराम कुशवाह, सुनील पटेरिया, महेंद्र जैन, राजेंद्र शर्मा, महादेव सिंह, केके अवस्थी, विनय उपाध्याय, मनोज देवलिया, राजकुमार वर्मा, महेंद्र सिंह कुशवाह, संजय सिंह, विवेक शर्मा, सोनेंद्र सिंह जादौन, श्रीराम पाठक, हरिमोहन शर्मा,लाखन सिंह सिसोदिया समेत विभिन्न संगठन के पदाधिकारीगण शामिल रहे। सभी ने एक जुट होकर आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार रख विस्तृत रूप रेखा तय करी।