निगमायुक्त ने गौशाला का निरीक्षणकर बिजली, पानी पौधरोपण के निर्देश दिए
Jul 08 2023
ग्वालियर। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने लालटिपारा स्थित आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में सभी व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही जो भी कमियां नजर आई उन्हें ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कहां कि बारिश में गौमाता को परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं तुरंत की जाएं।
रविवार को निगमायुक्त हर्ष सिंह द्वारा आदर्श गौशाला लाल टिपारा एवं निर्माणाधीन कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। निगमायुक्त द्वारा लाल टिपारा गौशाला में अति शीघ्र विद्युत की व्यवस्था सुचारू रूप से एवं मानकों के अनुसार करने हेतु संबंधित विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए एवं वृक्षारोपण के कार्य हेतु पार्क अधीक्षक को निर्देशित किया तथा पीएचई अधिकारियों को गौशाला परिसर में पेयजल की व्यवस्था हेतु समस्त संसाधन संचालित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को बरसात की ऋतु में गौशाला की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से एवं सुरक्षात्मक रूप से संचालित करने के निर्देश दिए आयुक्त द्वारा स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन कचरा ट्रांसफर स्टेशन को 1 सप्ताह के अंदर संचालित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में मुकुल गुप्ता, पवन सिंघल, संजय सोलंकी, मुकेश बंसल, संत अच्युतानंद महाराज, संत ऋषभानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
निगमायुक्त सफाई मिलने पर सफाईमित्रों एवं डब्ल्यूएचओ की प्रशंसा
निगमायुक्त हर्ष सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए महलगांव सिटी सेंटर, किलागेट, तानसेन नगर सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। तानसेन नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था मिलने पर डब्ल्यूएचओ एवं सफाई मित्रों की प्रशंसा की। वहीं महलगांव में सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त हर्ष सिंह ने तानसेन नगर में क्षेत्रीय पार्षद के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तानसेन नगर से किलागेट तक पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान बैकलेन को भी देखा, वहां पर बेहतर पेंटिंग मिली। इसके साथ ही आमजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां पर प्रतिदिन डोर टू डोर वाहन आते हैं। साथ ही नियमित रूप से सफाई मित्र भी आते हैं। इसके साथ ही महादेव मंदिर का भ्रमण किया साथ ही वहां पर चल रहे योगा शिविर में भाग लेने वाले आमजनों से बात की और स्वच्छता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महलगांव क्षेत्र का क्षेत्रीय पार्षद के साथ निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









