ऊर्जा सरकार मंदिर में भक्त हर दिन बना रहे 3100 शिवलिंग

Jul 08 2023

ग्वालियर। इस बार सावन अधिक मास के चलते दो माह तक है ऊर्जा सरकार मंदिर रोशनी घर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण का काम चल रहा है। अब तक 15000 मिट्टी के शिवलिंग बनाए जा चुके है। यह आयोजन भागवताचार्य पं.घनश्याम शास्त्री के मुखारविंद से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ चल रहा है दोपहर 12 बजे पार्थिव शिवलिंग बनाते हैं और 3 बजे उनके अलग अलग अभिषेक किया जाता है। पार्थिव शिवलिंग अभिषेक में शामिल रहे अनूप, लक्ष्मी श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष, गिर्राज शिवहरे, पवन पाराशर, शुभम शर्मा ने अभिषेक किया गया। 
पार्थिव शिवलिंग निर्माण में शामिल रहे अंब्रीश शर्मा प.अशोक तिवारी सौरव गोयल, विनोद पाल, संतोष चौरसिया, रवि गुप्ता, सुरेश बाथम, जेएम भाटिया, चिट्टू शर्मा, राजकुमारी, कीर्ति, गीता मैडम ये लोग दोपहर में पार्थिव शिवलिंग बनाने में लगे हैं। सवा लाख शिवलिंग से बनाकर अच्छी बरसात एवम पूरे विश्व में शांति और निरोगी रहने की कामना कर रहे है के आयोजन पूरे 2 माह तक चलेगा 1 सितंबर को भंडारे का आयोजन भी रहेगा।