सायबर सेल ने गुम हुए 101 मोबाइल मालिकों को लौटाये

Jul 08 2023

ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन प्राप्त हो रहे थे। एसपी चंदेल ने एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा एंव एएसपी राजेश दंडोतिया को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार एवं प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर सख्त कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के 101 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह मई-जून 2023 में लगभग 26 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 101 मोबाइल बरामद किये है। 
उक्त मोबाइलों को एसपी व सायबर सेल की टीम द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौट आई। गुम हुए मोबाइल को वापस प्राप्त करने पर सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एसपी चंदेल ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरष्कृत करने की घोषणा की है।