कैट ने चैन स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

Jul 07 2023

ग्वालियर। शहर में महिलाओं के साथ लगातार हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर कैट ग्वालियर द्वारा शुक्रवार को एसपी राजेश सिंह चंदेल को ज्ञापन दिया गया। कैट के जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी, महामंत्री मनोज चौरसिया ने बताया कि विगत दिनों शहर में निकाली गई रथयात्रा के दौरान लगभग 10 महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई। उसके बाद इसी प्रकार की एक दो और वारदातें हुई, लेकिन किसी भी घटना में आरोपी की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिससे महिलाओं में रोष व भय का माहौल है। इसको लेकर शुक्रवार को  कैट की महिला विंग के साथ मिलकर एसपी को ज्ञापन दिया गया। एसपी चंदेल ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों की शिनाख्त कर शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर कैट महिला विंग की अध्यक्ष साधना सांडिल्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कविता जैन, संयुक्त सचिव अमित अरोरा, प्रवक्ता अंशुल गुप्ता, संजय नीखरा, हरिओम चौरसिया, अजय चोपड़ा, आलोक आहूजा, प्रतीक अग्रवाल, दिनेश चंद बंसल आदि उपस्थित थे।