अखंड ज्योति रथ के आगमन पर उमड़ रहे भक्त
Jul 07 2023
ग्वालियर। संत आशाराम बापू द्वारा लोक कल्याण की मंगल भावना से संकल्पित अखंड ज्योति विगत 5 वर्षों से भ्रमण करती हुई ग्वालियर शहर में विगत पखवाड़े से सिकंदर कंपू, महाराज बाड़ा, बहोड़ापुर, हजीरा होते हुए मुरार क्षेत्र में भक्तों के घर-घर विहार करने से भक्तों में खुशी की लहर व्याप्त है। भक्तों द्वारा दिव्य अखंड ज्योति रथ के आगमन पर भारी संख्या में एकत्रित हो कर भव्य स्वागत पुष्प वर्षा माल्यार्पण आरती पूजन प्रसादी वितरण किया जा रहा है। दिन भर के भ्रमण के पश्चात पूर्णाहुति पर विजय महाराज का सतसंग व आशारामायण पाठ भजन कीर्तन से घरों में आनंद के वातावरण स्थापित होने से भक्तगण काफी उत्साहित है।
खंड ज्योति सेवा में रथ नुमा साउंड युक्त वाहन के साथ जोधपुर टीम के साथ श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, महिला उत्थान मंडल, युवा सेवा संघ के पदाधिकारी एवम भक्त मंडल निष्ठा पूर्वक सेवा में लगे हुए है। आश्रम संचालक अर्जुन भाई के कुशल मार्ग दर्शन में अखंड ज्योति सेवा निरंतर भक्तो के घर पावन करती हुई विचरण कर रही है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
अखंड ज्योति सेवा में विशेष रूप सेवा में शामिल होने वालों में संजीव जाट, प्रदीप रावल, डीके शर्मा, हितेश, हिमांशु, भगवान दास, हरीश नागपाल, श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, कुसुम चंदेल, उर्मिला सोनी, विमला कुशवाह, शंकुतला चौहान इत्यादि प्रमुख है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









