छात्राओं के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के खिलाफ एआईडीएसओ ने की एफआईआर की मांग

Jul 07 2023

ग्वालियर। छात्र संगठन एआईडीएसओ की ग्वालियर जिला इकाई द्वारा फूलबाग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने भागीदारी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन एआईडीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति जब से लागू की गई है। तब से ही स्कूल कॉलेज के छात्रों के रिजल्ट और कॉलेज के पाठ्यक्रमों में बदलाव करते हुए छात्रों को परेशान करने के अलावा इस नई शिक्षा नीति का कोई उद्देश्य नहीं है।
 शिक्षा के निजीकरण व्यापारी करण को बढ़ावा देती नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लगातार इसके नियमों के तहत यूनिवर्सिटी प्रशासन व कॉलेज प्रशासन परीक्षा संचालन व परिणामों को घोषित करने में लेट होते हैं, और उसका  खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है। यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति जनवादी शिक्षा को बर्बाद कर छात्रों को शिक्षा हासिल करने से वंचित कर रही है। और छात्रों के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है। व छात्रों से मोटी मोटी फीस वसूलने को बढ़ावा देती है। इसलिए जब भी छात्राएं इस तरह की समस्याओं का निराकरण करने हेतु यूनिवर्सिटी व कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन देती हैं। तब तब सरकार द्वारा पोषित छात्र संगठन एबीवीपी द्वारा छात्राओं पर हमले होते हैं, मारपीट होती है। और छात्राओं पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं और यह मांग करते हैं कि इस तरह की गुंडई तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। छात्रों के साथ हो रहे इस तरह के हमलो से छात्रों-छात्राओं की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, यूनिवर्सिटी कॉलेज प्रशासन कड़े कदम उठाएं। 
प्रदर्शन में शामिल जिला अध्यक्ष मिताली शुक्ला ने भी अपनी बात रखी अन्य जिला सचिव मंडल सदस्य समरीन और छात्र साथियों ने भी अपनी बात रखी प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव आस्था सोनी ने किया।  
छात्राओं के ऊपर किए गए हमले के खिलाफ एसपी चंदेल को ज्ञापन देकर एबीवीपी के गुंडा तत्वों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई।