प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियां देखने पहुंचे पूर्व मुयमंत्री दिग्विजय सिंह

Jul 07 2023

ग्वालियर। कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 21 जुलाई को प्रस्तावित सभा को लेकर कांगे्रस ने तैयारियां जोर शोर से कर दी गई है। सभा का आयोजन मेला ग्राउंड में किया जाना है। 
ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मेला ग्राउंड पहुंचकर सभा स्थल का जायेजा लेते हुये कांगे्रस के वरिष्ठ नेताओं से तेयारियों को लेकर चर्चा की।
आपको बतादें कि सुबह शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिले इसके उपरांत बीसीसी में पार्टी नेताओं के साथ कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर आगमन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले कांगे्रस नेता दिग्विजय ङ्क्षसह से मिलने पहुंचे।
सीधी और शिवपुरी घटना की निंदा की
 एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए बयान दिया है कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में गद्दारों को कोई मौका नहीं मिलेगा। कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से इस चुनाव में जीतकर सरकार बनाएगी। साथ ही अपने वचन पत्र को पूरा करेगी। कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी। 
दिग्विजय सिंह का सीधी और शिवपुरी में दलितों के साथ हुई घटनाओं के बारे में कहना है कि किसी भी प्रकार का ऐसा कृत घोर निंदनीय है और और इसे माफ नहीं किया जा सकता है। आगामी 21 जुलाई को प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरा और 30 से ज्यादा सीटे मिलने के सवाल पर दिग्विजय सिंह का कहना है कि निश्चित तौर पर कांग्रेस में बहुत उत्साह है। लोग जानते हैं और महसूस करते हैं कि जो जनमत था जिन लोगों ने उसे बेचा और करोड़ों रुपए लिए उन लोगों को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है।
एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर दौरे और सभी समाज के साथ बैठक और जाट समाज से अपना पुराना रिश्ता और बाल्मिक समाज के कार्यक्रम में पहुंचने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह कौन सी नई बात है। ऐसी बातें तो हमने पहले भी सुनी थी आज भी सुन रहे हैं, लेकिन उस समाज के लिए क्या किया यह तो बताना चाहिए।
दो दिन पहले ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों के दो गुटों के आपस में विवाद और उसके बाद सडक़ पर झगड़े पर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने हंसते हुए सवाल को टाल दिया और कहा कि काहे का विवाद। कोई विवाद नहीं है न ही हुआ था।
दावेदारों से की वन-टू-वन चर्चा 
प्रवास के दौरान श्री सिंह ने होटल सेंट्रल पार्क में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान कई दावेदारों ने श्री सिंह के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। श्री सिंह ने सभी दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की और राजनेतिक चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने दावेदारों से कहा कि वह अपने स्तर पर क्षेत्र में कार्य करें। प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक ले जाए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, रामनिवास रावत, लाखन सिंह यादव, शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, विधायक प्रवीण पाठक, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, कांगे्रस प्रवक्ता धमेन्द्र शर्मा, आनंद शर्मा सहित कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।