तरुण पुष्कर में विकलांगजनों को तैराकी सिखाने को लेकर महापौर को अनुरोध पत्र दिया

Jul 06 2023

ग्वालियर। कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी, जिला अध्यक्ष जीतू यादव, उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह, ग्वालियर 15- विधानसभा अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, ग्वालियर 16-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने विकलांगजनों के नेतृत्व में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार को निगम मुख्यालय पर अनुरोध पत्र दिया।
पत्र देते हुऐ जौहरी ने कहा कि ग्वालियर ही नहीं मध्यप्रदेश एवं पूरे भारत देश को तैराकी में देश विदेशो से कई गोल्ड मेडल लाकर पूरे देश को गौरवान्वित करने बाले ऐसे होनहार विकलांगजनों को सिटी सेंटर स्थित तरुण पुष्कर स्विमिंग पूल में तैराकी का प्रशिक्षण दिये जाने एवं प्रेक्टिस किये जाने की नि:शुल्क व्यवस्था किए जाने की मांग करते हुए महापौर डॉ. शोभा सिकरवार को अनुरोध पत्र दिया। जिसके बाद महापौर डॉ. शोभा  सिकरवार ने विकलांगजनों की मांग शीघ्र पूरी किए जाने का पूर्ण भरोसा दिया। 
ज्ञापन देने बालो में, धर्मेन्द्र कुशवाह, ज्ञान सिंह कुशवाह, बंटी बच्चा, रामदास रजक, अजीत प्रजापति, नरेश जाटव, अरविंद रजक, योगेश नायक, लक्ष्मी नारायण, राजेश शर्मा आदि ने अनुरोध पत्र दिया।