वाल्मीकि समाज ने सिंधिया के सामने रखा छह सूत्रीय प्रस्ताव

Jul 06 2023

ग्वालियर। वाल्मीकि समाज द्वारा मोती पैलेस में आयोजित सामाजिक सरोकार सम्मेलन में समाज की ओर से समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को छह सूत्रीय प्रस्ताव सौंपकर सफाई कर्मचारियों को नगर निगम ग्वालियर में नियमित किए जाने की मांग रखी। समाज की ओर से कहा गया जो कर्मचारी 2016 में सफाई कर्मचारी के रूप में निगम में काम कर रहे हैं उन्हें मात्र 6 हजार रुपए वेतन मिल रहा है। समाज ने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर कर्मचारियों को नियमित करने और शहर की आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती किए जाने की मांग भी रखी।  सिंधिया ने समाज को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होगा। 
मोती पैलेस में आयोजित सम्मेलन में समाज की ओर से कहा गया कि शहर लगातार बढ़ता जा रहा है और कर्मचारी उतने ही है। उन पर काम का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शहर की आवश्यकता को देखते हुए और कर्मचारियों की भर्ती कर जो कर्मचारी है उन्हें नियमित किया जाए। इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू बड़ोरी, गुरुमुख करोसिया, संतोष गोडयाले, अशोक वाल्मीकि, शेरु वाल्मीकि, शशि चौहान तथा बबीता धौलकर सहित समाज के लोगों ने सिंधिया का स्वागत किया।
वाल्मीकि धर्मशाला के लिए जमीन मांगी
सम्मेलन में वाल्मीकि समाज ने शहर में वाल्मीकि धर्मशाला एवं छात्रावास के लिए जमीन की मांग की। इसके अलावा लोक देवता गोगा देव मेला महोत्सव को शासकीय स्तर पर मानाने की स्वी$कृति दिए जाने, प्रदेश में राज्य सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम गठित करने की मांग कि जिससे कि वाल्मीकि समाज के युवा-युवतियों को लघु एवं भारी उद्योगों से जुड सकेंगे। समाज के संगीत एवं गायक कलाकार है उनको नियमों में छूट देकर शासकीय स्तर पर सम्मानित किया जाए। सत्ता संगठन में भागीदारी के लिए ग्वालियर चंबल संभाग में वाल्मीकि समाज को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए।