मनचले का पुलिस ने सडक़ पर निकाला जुलूस
Jul 06 2023
ग्वालियर। पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अब उनका सार्वजनिक जुलूस निकाल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित डीडी नगर में भी एक शहरी बदमाश दिनेश गुर्जर का जुलूस निकाला गया। दिनेश गुर्जर पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को प्रपोज किया था। जब छात्रा ने उसके प्रपोजल को टुकरा दिया तो आरोपी ने घर लौटते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसकी सहेलियों के सामने उसकी मारपीट की थी। छात्रा के विरोध करने पर उसके हाथ को दातों से कई जगह काटा भी था। इससे पहले आरोपी युवक पीडि़त छात्रा की बड़ी बहन के साथ भी इस तरह की छेड़छाड़ कर चुका था। पकड़े गए आरोपी दिनेश गुर्जर के ऊपर हत्या के प्रयास का भी आरोप है, साथ ही कई और मामले पंजीबद्ध है।
बता दें कि एक घटना 8 दिन पहले की है, जब कोचिंग की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ एक पार्क में बैठी हुई थी। तब उसे आरोपी युवक ने दोस्ती के लिए प्रपोज किया था। दोस्ती का प्रपोजल टुकराने पर छात्रा के साथ ऐसा बर्ताव किया। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के बाद शाद के साथ हुई उसी घटनास्थल पर आरोपी का जुलूस निकला है।
आरोपी का कोचिंग के सामने निकाला जुलूस
पुलिस ने यह जुलूस उन बदमाशों को शंट करने के लिए निकाला है जो आए दिन कोचिंग स्कूलों से निकलने वाली छात्र और युवतियों के साथ रास्तों पर छेड़छाड़ करते हैं पुलिस ने आरोपी के निकाले जुलूस के जरिए उन लोगों मनचला और बदमाशों को वार्निंग दी है कि अगर वह इस तरह की गलती अगर छात्रा या युवतियों से करेंगे तो उनके साथ भी इसी तरह का सलूक किया जाएगा।
सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि कल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी से छात्रा से लूटा गया मोबाइल बरामद करना था। जिसके लिए आरोपी को घटनास्थल पर मोबाइल तलाश करने के लिए लाया गया था, और साथ ही उससे घटनास्थल के बारे में भी पूछताछ की गई है। यह घटना 1 हफ्ते पुरानी है, जब छात्रा अपनी कोचिंग के सामने सहेलियों के साथ बैठी हुई थी। तभी आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल भी लूट लिया था। पकड़े गए आरोपी का इरादा था कि छात्रा को उसके साथ दोस्ती रखनी पड़ेगी। इस तरह की घटना हुई थी जो संवेदनशील थी इसलिए पुलिस टीम लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी का अपराध पता करने पर पता चला है कि इस आरोपी पर गोहद में 307 का मामला पंजीबद्ध है साथ ही गोला का मंदिर थाने में भी इस पर पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में आरोपी के द्वारा गोल चौराहे पर फायरिंग की गई थी। भिंड पुलिस ने आरोपी पर इनाम भी घोषित किया हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









