चौथे दिन भी ईकोग्रीन कर्मचारी हड़ताल पर रहे, शहर में लगे रहे कचरे के ढेर, नहीं पहुंचे टिपर वाहन
Jul 06 2023
ग्वालियर। पिछले चार दिनों से ईको ग्रीन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई और कई क्षेत्रों में गुरूवार को भी टिपर वाहन न पहुंचने के कारण कचरे के ढेर लगे रहे। एक तो बारिश का मौसम और ऊपर से कचरे का न उठना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन भले ही लंबी-लंबी डींगे मारता हो पर हकीकत यह है कि जब स्वच्छता टीम शहर का भ्रमण करने आ रही है उस समय शहर के कई स्थानों पर लगे कचरे के ढेर नगर निगम की सफाई व्यवस्था को चिढ़ा रहे हैं। पिछले चार दिनों से ईको ग्रीन के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल चल रही है और उसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के समय जहां शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए उस समय जगह-जगह लगे कचरे के ढेर स्वच्छता पर सवाल उठा रहे हैं। यहां यह बताना भी जरूरी है कि ईको ग्रीन के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर निगमायुक्त ने एक कमेटी भी गठित कर दी और कमेटी द्वारा दो दिन पूर्व रिपोर्ट भी निगमायुक्त को सौंप दी।
बाबजूद इसके ईकोग्रीन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और जब तक उन्हें लिखित में आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक वह हड़ताल समाप्त करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









