फूलबाग मैदान की आमसभा में ई रिक्सा चालकों ने रखे अपने-अपने विचार

Jul 06 2023

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में संचालित ई रिक्शा ( टमटम ) चालको की आमसभा फूलबाग मैदान में रखी गई जिसमें सभी ई रिशा चालकों ने अपने अपने विचार रखे, व मांग की है कि हमें वर्तमान की तरह चलने दिया जावे और अब किसी भी ई रिक्शा, ऑटो, विक्रम टैम्पो के नवीन पंजीयन न किये जावे और जो ई रिक्शा विना पंजीयन के चल रहे है। उनके जल्द पंजीयन किये जावे व विना परमिट चल रहे ऑटो, टेम्पों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावे एवं ई रिशा के चार्जिंग हेतु शहर में आवश्यकता अनुसार पॉइंट बनाये जावे।
 सभा की अध्यक्षता प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह ने की। इस दौरान हाथ ठेला यूनियन के अध्यक्ष हंसराज सिंह सिसोदिया, ई रिक्शा चालक संघ के जिला संयोजक महेंद्र सिंह तोमर, भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष वीपी तिवारी, श्रीमति ममता रत्नाकर, श्रीमति वाहदा खान, रमन, नरेंद्र चंदेल एवं भारी संख्या में ई रिक्शा चालक उपस्थित थे।