अवैध शराब बेचते एक पकड़ा, देशी अंग्रेजी सहित बीयर की 29 पेटी बरामद की

Jul 06 2023

ग्वालियर। आबकारी विभाग के उडऩदस्ते ने जिले के मोहना कस्बे में खुलेआम दुकान खोलकर शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके कब्जे से देशी अंग्रेजी और बीयर की पेटियां जब्त की गई हैं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई है। फिलहाल अबकारी विभाग ने पकड़े गए आरोपी खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक एवं उडऩदस्ता प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया है कि मोहना थाना क्षेत्र के दौरार तिराहे के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप सडक़ किराने की दुकान में शराब बेचने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर आबकारी पुलिस ने पहले मौके का मुआयना किया और आरोपी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। और छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आपकारी विभाग को मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी देशी और बियर की पेटियां बरामद हुई है, वही मौके से पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वहीद खान निवासी मोहना कस्बे का ही रहने वाला है।
पकड़े गए आरोपी ने आगरा मुंबई राजमार्ग पर मुख्य सडक़ से करीब 50 मीटर भीतर एक दुकान खोल रखी थी जो पूरी तरह से अवैध थी। इस अवैध दुकान की शिकायत मोहना के शराब ठेकेदार ने भी आबकारी विभाग से की थी। इसके बाद आबकारी विभाग ने वहीद खान को पकडऩे के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और उसके ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस को उसके कब्जे से 29 पेटी देशी अंग्रेजी शराब और बियर की मिली हैं। इनमें 7 पेटी देशी शराब भी शामिल है। वहीद खान के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
अफसरों के मुताबिक आरोपी ने 24 जून से ही यह दुकान खोलने का दावा किया है। लेकिन आबकारी विभाग को अंदेशा है कि वहीद खान लंबे अरसे से शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा है ।विभाग के अधिकारी अब इसके शराब के स्रोत पता करने की कोशिश में लगे हुए हैं।