4 बदमाशों ने बुलेट चलाने नहीं देने पर टीआई के बेटे सिर फोड़ा, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
Jul 06 2023
ग्वालियर। बुलट बाइक चलाने के लिए नहीं देने पर चार बदमाशों ने टीआई के बेटे से मारपीट कर सिर पर पत्थर पटक दिया। पत्थर लगते ही छात्र बेहोश हो गया। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र की एमएलबी कॉलोनी स्थित कम्यूनिटी हॉल के पास की है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी गंभीर हालत देखकर आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर के अलकापुरी स्थित यशोदा टॉवर निवासी आदित्य प्रताप सिंह पुत्र अजय पवार छात्र है। आदित्य के पिता अजय पवार टीआई हैं और सिगरोली में पदस्थ हैं। आदित्य दोस्त नैतिक जैन व कार्तिक शर्मा से मिलने के लिए लक्ष्मीबाई कॉलोनी कम्यूनिटी हॉल पर बुलेट बाइक से आया था। वह दोस्तों से बातचीत कर रहा था कि तभी वहां पर आदित्य चौहान, आंशू सिंह बैस, दिव्यराज तोमर व एक अन्य आए। इन्हें आदित्य जानता था और पास आने के बाद आदित्य चौहान और उसके साथियों ने उससे बुलेट चलाने के लिए मांगी तो उसने इनकार कर दिया था।
बुलेट की चाबी देने से इनकार सुनते ही आदित्य सिंह चौहान व उसके अन्य साथी अपना आपा खो बैठे और उसकी मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे बचाने उसके दोस्त आए तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी तो वह डर गए। इसी बीच आदित्य, दिव्यराज व अन्य ने उसे पकड़ लिया और आंशू सिंह ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकले। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आदित्य प्रताप को उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर तानसेन नगर और पड़ाव में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार मिले है। अब पुलिस उनके संभावित ठिकानों का पता लगा रही है, जिससे उन्हें पकड़ा जा सके।
पड़ाव थाना इंचार्ज एसआई मुकेश शर्मा ने बताया है कि बुलेट की चाबी नहीं देने पर चार बदमाशों ने एक किशोर के सिर में पत्थर मारा है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









