जेसीआई ग्वालियर ग्वालियर सेंट्रल जेल में एक वाटर प्यूरीफायर एवं एक वाटर कूलर भेंट किया

Jul 06 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा ग्वालियर सेंट्रल जेल में भीषण गर्मी में कैदियों की जरुरत को देखते हुए उनके लिए एक वाटर प्यूरीफायर एवं एक वाटर कूलर 180 लीटर का भेंट किया गया। मानवता के इस पुण्य कार्य की जेल के सुपरिटेंडेंट एवं जेल स्टाफ द्वारा बेहद प्रशंसा की गई एवं जेसीआई ग्वालियर का धन्यवाद एवं आभार दिया गया।
 कार्यक्रम में जेल के कैदियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके कार्तिकेयन, विशिष्ठ अतिथि के रूप में जेल सुपरिटेंडेंट विदित सिदवैया, उप जेल अधीक्षक एसके मिश्रा, जेल सहायक विपिन दंडोतिया, जेसीआई के लक्ष्मण शर्मा, अजीत गुप्ता, मनोज चौरसिया, रीतेश अग्रवाल, मुकेश जैन, दीपांश गुप्ता, प्रभात चोपड़ा, रजत अनेजा, आनंद शर्मा, सजल अग्रवाल, जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप अग्रवाल, सौरभ गर्ग, मोनीश गुप्ता, नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।