सेवानिवृत राजीव तिवारी का भव्य बिदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

Jul 05 2023

ग्वालियर। हेमसिंह परेड अस्पताल में सेवानिवृत मलेरिया कर्मचारी राजीव तिवारी का भव्य बिदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 28 वर्षों से निरंतर संस्था में सेवाएं दे रहे राजीव तिवारी के कार्यकाल की सभी स्टाफ के सदस्यों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई। संस्था प्रभारी चिकित्सक डॉ. हेमंत आर्य की अध्यक्षता में बिदाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने राजीव तिवारी के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया अपनी सूझ बूझ से सभी के साथ सामंजस्य बना कर संस्था में परिवार जैसा स्नेह बनाकर रखने वाले तिवारी जी की सेवा निवृति से इनका अभाव हमेशा महसूस होगा। हम सभी संस्था के साथीगण इनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है। 
बिदाई समारोह में सपरिवार पधारे राजीव तिवारी का सभी स्टाफ ने पुष्पहार से स्वागत कर शॉल श्रीफल के श्रीराम दरबार भेंट कर सेवा निवृति की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।  
बिदाई समारोह में शामिल सभी स्टाफ का आभार व्यक्त इमरान खान द्वारा किया गया। बिदाई समारोह कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने वालों में मलेरिया परिवार से बलबीर सिंह परमार अध्यक्ष मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनीराम कुशवाह गणेश शंकर पचौरी के अलावा राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।