प्रियंका के दौरे से पहले जयवर्धन की मौजूदगी में कांग्रेसियों के दो गुटों में विवाद, गाड़ी के कांच फोड़े
Jul 05 2023
ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ग्वालियर दौरे से पहले पार्टी नेताओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। लात-घूंसों के साथ ही लाठी और हॉकी का भी इस्तेमाल किया गया। एक गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी गई। प्रियंका गांधी वाड्रा 22 जुलाई को ग्वालियर में सभा करेंगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बुधवार को ग्वालियर पहुंचे। होटल सेंट्रल पार्क में उनके स्वागत के लिए स्थानीय नेता-कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय सिंह यादव की कार के शीशे फोड़ दिए। वरिष्ठ नेताओं ने आगे आते हुए झगड़ा शांत कराया।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा स्वागत के दौरान दो पक्षों में धक्का-मुक्की से झगड़ा हो गया था। यह बात गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमने दोनों पक्षों से बात की है और उनको समझाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सुबह कांग्रेसी नेता मितेंद्र यादव द्वारा आयोजित जया किशोरी की कथा में शामिल होने के लिये आये थे। होटल सेंट्रल पार्क में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पूर्व मंत्री को थाटीपुर व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष वीरसिंह तोमर के घर उनकी भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जाना था।
पूर्व मंत्री जयवरर्धन सिंह की मौजूदगी में स्वागत को लेकर पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव व प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह के रिश्तेदार माटू यादव समर्थकों के बीच विवाद हो गया। दोनों समर्थकों के बीच तनानती स्टेशन से शुरु हुई। और होटल सेंट्रल पार्क पर समर्थकों ने डंडे व हाकी लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में लाखन सिंह व अशोक सिंह के साथ भी धक्कामुक्की हुई। और हमलावरों ने संजय यादव की गाड़ी की कांच फोड़ दिये।
जैसे ही कार्यकर्ताओं में मारपीट की जानकारी पूर्व मंत्री लाखन सिंह और अशोक सिंह को मिली, वे तत्काल बाहर आए और दोनों पक्षों को शांत कराया। पार्टी प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने भी उन्हें समझाइश दी। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह संजय यादव को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर निकालकर ले गये। संजय यादव जौरा से दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट पर जयवर्धन का कहना था कि छोटी-मोटी बात है। दूसरी तरफ संजय यादव ने बताया कि कुछ भाजपा के लोग घुस आये थे। उनसे विवाद हुआ है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। इस दौरान होटल के बाहर जाम लग गया था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी कारण बुधवार को बात बढ़ गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









