पालकी में बैठकर निकले सांई बाबा, सर्व ब्राह्मण महासंघ ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Jul 04 2023

ग्वालियर। ú सांई श्रद्धा सेवा सबूरी सेवा दल समिति द्वारा सांई बाबा पालकी चल समारोह गुरू पूर्णिमा पर्व पर निकाला गया। संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया इस आयोजन का शुभारंभ सांई बाबा मंदिर गाड़वे की गोठ से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त धनश्याम पिरोनिया, विधायक सतीश सिकरवार और महापौर डाक्टर शोभा सिकरवार भी सांई पालकी में शामिल हुई।
चल समारोह में सांई बाबा एक भव्य रथ में विराजमान थे। सांई बाबा मंदिर पहुंचने पर पुजारियों द्वारा महाआरती की गई। चल समारोह जिस-जिस स्थान से निकला वहां-वहां शहरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सांई बाबा की पालकी चल समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। चल समारोह के सबसे पहले डीजे साउंड बजाया जा रहा था। इसके बाद महाराष्ट्र का स्पेशल ढोल व लाइट लिए लोग चल रहे थे। इस दौरान सांई बाबा की बग्गी, बाबा का श्याम सुंदर घोड़ा की धूनी आकर्षक का केन्द्र बनी रहीं। चल समारोह में सांई बाबा एक भव्य रथ पर विराजमान थे। 
वहीं सर्व ब्राहृाण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव व कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप समाधिया द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 
पालकी चल समारोह झूलेलाल मंदिर माधौगंज से गाढ़वे की गोठ, गोरखी स्काउट, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, पाटनकर बाजार चौराहा, ऊंटपुल, नदीगेट, शिंद की छावनी, फूलबाग चौराहा होता हुआ सांई बाबा मंदिर विकास नगर पर संपन्न हुआ, जहां पुजारियों द्वारा सांई बाबा की महाआरती की गई। 
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, कपिल भार्गव, डॉ. दिलीप समाधिया, आदित्य भार्गव, अशोक माठे, दीपक पमनानी, धीरज गोयल, डॉ. मनीष रस्तोगी, अमित कुकरेजा, नरेश बत्रा, हेमंत बाथम, विकल्प पचौरी, धीरज गोयल, अनीश गोस्वामी, अनिल जामदार, आकाश रजक, अभिमन्यु पुरोहित, सचिन भदौरिया, राजेश जयसिंघानी, दीपक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मोन्टू यादव, रवि तालेगांवकर, सुनील बतरा, दुर्गेश पुरी, मनोज रजक, दिनेश रोहिरा, सुनील जाधव, राजेश यादव, केसी माखीजा, सुरेश कुकरेजा, पप्पू देवानी, मयंक डेमबूला,हितेश सुखवानी, राजीव डेमबूला आदि उपस्थित रहे।