निगम के जेडओ और आउटसोर्स कर्मी को लोकायुक्त ने 15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
Jul 04 2023
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम के जेडओ और आउटसोर्स कर्मचारी को लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों कर्मचारियों ने भवन निर्माण की अनुमति के एवज में यह रिश्वत की रकम मांगी थी। जिससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त में कर दी। शिकायत की सत्यापन के बाद सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने आरोपियों को रंगे हाथ पकडऩे का जाल बिछाया।
मंगलवार को जैसे ही दोनों कर्मचारी फरियादी से रिश्वत लेने नेक्सा शोरूम के सामने गोला का मंदिर चौराहे पर पहुंचे, उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ रुपए लेते पकड़ लिया। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि राकेश सिंह सिकरवार निवासी महाराणा प्रताप नगर भिंड रोड गोले का मंदिर ने भवन निर्माण की अनुमति के लिये जेडओ उत्पल सिंह भदौरिया और आउटसोर्स कर्मचारी विवेक सिंह तोमर क्षेत्रीय कार्यालय जोन 8 से संपर्क किया था। अनुमति के एवज में दोनों ने 15 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह यादव के अनुसार नगर निगम के क्षेत्राधिकारी (जेडओ) उत्पल सिंह भदौरिया और आउटसोर्स कर्मचारी विवेक सिंह तोमर क्षेत्रीय कार्यालय जोन 8 को मंगलवार को 15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
टीम में निरीक्षक कविन्द्र सिंह, बृजमोहन नरवरिया, अंजलि शर्मा, डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









