पुलिस गश्त में दो चोर पकड़े एक फरार, तीन वारदातों का खुलासा
Jul 04 2023
ग्वालियर। गश्त पर निकली पुलिस के हाथ दो चोर महेन्द्र व रविन्द्र आदिवासी लगे हैं। हालांकि चोरों ने पुलिस से बचने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पकड़े गए चोरों ने पुलिस के सामने तीन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। करीब आधा लाख रुपए से ज्यादा का माल बरामद भी कर लिया गया है। गैंग का एक सदस्य अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया किगत रात एएसआई जगवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र गश्त कर रहे थे और अभी वह सिटी सेंटर पर पहुंचे तो तीन युवक दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। शंका होने पर पुलिस ने पीछा किया और करीब पंद्रह मिनट की भाग-दौड़ के बाद दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की तो वह रात में पुलिस को देखकर डरकर भागना बता रहे थे। पुलिस उन्हें थाने लाई और यहां पर अलग-अलग बैठाकर दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि वह शातिर चोर हैं और चोरी करने जा रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पकड़े गए चोरों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने तीन चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया है और पुलिस ने चोरी किए गए माल में से करीब पचास हजार रुपए से ज्यादा का माल बरामद कर लिया है। यह तीनों चोरियां उन्होंने विश्वविद्यालय इलाके में की है। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी उनसे पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए चोरों से पूछताछ की तो उनकी पहचान महेन्द्र मोगिया पुत्र लल्लू राम मोगिया निवासी विक्की फैक्ट्री, दूसरे की पहचान रविन्द्र उर्फ कालू निवासी रामनगर के रूप में हुई है। वहीं भागने वाले चोर की पहचान जीतू मोगिया के रूप में हुई है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए चोरों पर चोरी के करीब तीन से चार मामले दर्ज हैं। पुलिस उनसे पूछताद कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









