छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु दल ने केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया

Jul 04 2023

ग्वालियर। सोमवार 3 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा से चयनित नायब तहसीलदार के प्रशिक्षु दल (बैच 19) द्वारा शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय ग्वालियर का भ्रमण किया गया तथा पुस्तकालय की ऐतिहासिक भवन में उपलब्ध  डिजिटल सेवाओं को अवलोकन किया। 
प्रदेश की पहली लैपी लैब को देखकर बताया कि ऐसी लैपटॉप लैब छत्तीसगढ़ राज्य में भी नही है, साथ ही उत्कृष्टता के केंद्र में होने वाली कोर्सेस और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और सराहा, तथा पुस्तकालय के भ्रमण के समापन पर राष्ट्रगान किया गया।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रंथपाल एवं विवेक सोनी पुस्तकालय प्रबंधक उपस्थित थे। उक्त जानकारी पुस्तकालय के क्षेत्रीय ग्रंथपाल एवं विवेक सोनी ने दी।