क्षत्रिय महासभा ने एसपी को दिया ज्ञापन

Jul 03 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ग्वालियर इकाई ने भीम आर्मी उत्तराखंड के महक सिंह द्वारा क्षत्रिय समाज के खिलाफ की गई अभद्र भाषा के उपयोग करने के विरुद्ध एफआईआर करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को एसपी कार्यालय पर आवेदन दिया है।
आवेदन में कहा गया कि सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे की साजिश के तहत महक सिंह ने भारत की सशक्त, संस्कारित कौम के लिए अभद्र भाषा का उपयोग कर क्षत्रिय समाज, राजपूत समाज का अपमान किया है। इस वीडियो में दिख रहे महक सिंह व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे वालों पर शिकंजा कसा जा सके। 7 दिन में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया व तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सडक़ पर उतरकर आन्दोलन करेगी। 
पुलिस अधीक्षक चंदेल से मिलने वालों में बलराम सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, निहाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री ओमकार सिंह राजावत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, संभागीय अध्यक्ष मनोज तोमर आदि उपस्थित थे।