20 साल बाद डबरा में होगा चातुर्मास

Jul 03 2023

ग्वालियर। उपाध्याय मुनि विहसंत सागर एवं मुनि विश्व साम्य सागर का मंगल प्रवेश ग्वालियर में हुआ। मुनि थाटीपुर के जैन मंदिर, संत निवास में विराजमान है। भारत तिब्बत सहयोग मंच मध्य भारत प्रांत की मीडिया प्रभारी जया अग्रवाल ने बताया मुनि के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में धर्मचंद जैन ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम एवं विधान का आयोजन किया। धार्मिक कार्यक्रम एवं विधान में सम्मिलित होने के लिए समस्त ग्वालियर निवासी उपस्थित हुए। 
जिसमें ठाटीपुर मंदिर के अध्यक्ष जयकुमार जैन, उपाध्यक्ष धर्म चंद जैन रॉयल फर्नीचर, सचिव नरेंद्र जैन एवं मोनिका जैन एडवोकेट प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा भारत-तिब्बत सहयोग मंच विशेष रूप से उपस्थित हुए। 
 डबरा में 5 जुलाई को मुनि का मंगल प्रवेश होगा एवं 9 जुलाई को चातुर्मास कलश स्थापना डबरा में की जाएगी। मुनि ने कुछ सालों पहले 57 मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया था जिनका पंचकल्याण वहां से करवा रहे हैं। अभी तक में उन्होंने भिंड, घाटीगांव, रायरू आदि स्थानों पर पंचकल्याण संपन्न किए हैं चातुर्मास समापन के पश्चात मुनि घाटीगांव के पास स्थित चीनौर में पंचकल्याण का आयोजन करेंगे।