एसपी चंदेल ने थाना महाराजपुरा परिसर में पौधारोपण किया
Jul 03 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा ने पर्यावरण को हराभरा रखने के लिए थाना महाराजपुरा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, थाना प्रभारी महाराजपुरा पंकज त्यागी सहित स्थानीय पार्षद रेखा त्रिपाठी, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। पौधारोपण के बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने थाना महाराजपुरा का निरीक्षण भी किया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों को थाना परिसर में साफ सफाई तथा रिकॉर्ड का बेहतर संधारण करने के निर्देश दिये।
एसपी एवं एएसपी यातायात द्वारा थाना महाराजपुरा परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर एसपी चंदेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है, क्योंकि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुमूल्य हैं। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होने रोपण किए गये पौधों की देखभाल करने के निर्देश भी दिए और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए। आज पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने निर्देश पर ग्वालियर जिले के अन्य थानों में भी पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण के बाद एसपी चंदेल ने थाना महाराजपुरा का निरीक्षण किया और थाने के रजिस्टर और अन्य अभिलेखों के रखरखाव व मालखाने को भी देखा और उनके उचित संधारण के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उनके द्वारा थाना परिसर में साफ-सफाई व पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिये। थाना के निरीक्षण के दौरान एएसपी यातायात, सीएसपी महाराजपुरा, थाना प्रभारी महाराजपुरा व थाने के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने बीट की संपूर्ण जानकारी अपडेट रखे, बीट में रहने वाले आदतन अपराधियों व हिस्ट्रीशीटर के क्रियाकलापों पर सख्त निगाह रखे और चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर का नवीनतम फोटो लेकर फाइल में चस्पा करें। और बीट में बाहर से आकर रहने वालों की पूर्ण जानकारी भी पुलिस के पास होना चाहिए। प्रत्येक बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के मकान मालिकों को अपने किरायेदार की जानकारी अनिवार्य रूप से थाने में देने के लिए प्रेरित करे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









