हमें जीवन मे कभी हताष नही होना चाहिए-ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी

Jul 03 2023

ग्वालियर। आदर्श विद्या निकेतन लायब्रेरी के संचालक कपिल शर्मा ने बताया कि लायब्रेरी सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्यरूप से भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी उपस्थित रहीं।
संस्था में सम्मान समारोह वहाँ पढऩे वाली किरण सरोलिया एव सुदीप राठौर का पटवारी की परीक्षा में चयन पर अयोजित किया था। जिसमें दोनों विद्यार्थियों को ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर उन्हें माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि विद्यार्थी अगर ठान ले तो अपनी मेहनत व लग्न से हर मुकाम हासिल कर सकते है। हमे जीवन मे कभी हताश नहीं होना चाहिए। 
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कपिल शर्मा व आभार प्रीति शर्मा ने किया। इस अवसर पर आशीष राठौर, ललित शर्मा, अंशुल, विकाश सागरीय, अंकित शर्मा, मुलायम यादव, प्रदीप, समीक्षा तोमर, अनुष्का आर्य, सोनाली राठौर, रूबी वर्मा, सभी छात्र एव छात्राओ ने भी उन्हें बधाई दी।