नि:शुल्क हड्डी रोग जाँच शिविर का आयोजन हुआ
Jul 02 2023
जेसीआई सीनियर मेंबर्स एसोसिएशन, स्पर्श फिजियो सेंटर एवं मैक्स नई दिल्ली के सौजन्य से ग्वालियर में नि:शुल्क हड्डी रोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे हमारे बीच में उपस्थित रहे मैक्स हॉस्पिटल से सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ आदित्य शर्मा एवम सीनियर फिजियो डॉक्टर गौरव त्रिपाठी एंडपीटी न्यूरोलॉजी डॉक्टर पूनम त्रिपाठी, जोन चैयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने बताया की आज के समय में हड्डियो की परेशानी हर वर्ग में आ रही है। चाहे छोटा बच्चा हो या युवा या बुजुर्ग सभी में परेशानी कॉमन हो गई है। इस कैम्प में 240 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराए जिन्हे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य शर्मा द्वारा इलाज, दवाई एवम स्वास्थ्य परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराया व कई जाँचे नि:शुल्क की गयी एवम् ज़रूरतमंद लोगो को फ्री में दवा भी उपलब्ध करायी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजली गुप्ता बत्रा ने की एवं कार्यक्रम का संचालन सुनील अग्रवाल सनी ने एवम आभार रुचि गोयल द्वारा दिया गया।
कैंप में अंजली गुप्ता बत्रा, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सनी, रुचि गोयल, राधिका विजयवर्गीय, रंजना आनंद, राज कुमारी शिवहरे उपास्थीत रहीं। इस अवसर पर मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने हेतु सभी डॉ को सीनियर मेंबर्स एसोसिएशन की और से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, रुचि गोयल द्वारा पधारे अतिथियों के प्रति धन्यवाद के साथ की का समापन हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









