शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Jul 02 2023
ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में रविवार 2 जुलाई को प्रात: 7:30 बजे पुस्तक से पर्यावरण तक श्रंखला में पुस्तकालय प्रांगण में स्थित गार्डन में 51 फूलदार वृक्षों का वृक्षारोपण पर्यावरण दूत फाउण्डेशन के सहयोग से किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय राज उपायुक्त नगर निगम उपस्थित थे। एवम पुस्तकालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं पर्यावरण फाउंडेशन से रोहित उपाध्याय, श्रीमती नीतू बंसल एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने एक पौधा प्रांगण में लगाया तथा शपथ ली की इन पौधों का देखभाल करेंगे। साथ ही निरंतर अपने लगाए गए पौधे के साथ अपना एक फोटो लेंगे, उपायुक्त नगर निगम विजय राज ने कहा कि जैसा कि सब सर्व विदित है वृक्ष जीवनदायिनी होते हैं और आज पृथ्वी की सबसे ज्यादा आवश्यकता वृक्षों की है। इसलिए पुस्तकालय द्वारा किया गया यह कार्य बहुत सराहनीय है। कंपटीशन कॉर्नर के छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढक़र भाग लिया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरन्तर प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा पुस्तकालय के माली को माला पहना कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने कहा कि शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी इस तरीके के कई कार्यों से आमजन में सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा हैं। साथ ही अन्य लोग भी इस तरीके के कार्यों का प्रयास करके हमारे ग्वालियर प्रदेश और देश को ऊंचाइयों में ले जाने के लिए मदद कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदीप पांडे, अखिलेश पाठक, राकेश शर्मा, विवेक कुमार सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं पुस्तकालय के पाठकगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के समापन में सभी ने एक साथ राष्ट्रगान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









