डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया
Jul 02 2023
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर कैंसर हॉस्पिटल के शीतलासाहय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में 31 डॉक्टर एवं 11 चार्टर्ड अकाउंट का सम्मान शॉल श्रीफल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिसकी अध्यक्षता लाइन रश्मि अग्रवाल द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर बीआर श्रीवास्तव सर और विशिष्ट अतिथि के रूप में पीडीजी एमजेएस नितिन मांगलिक और एसवीडीजी एमजेएफ सुधीर वाजपेई रीजन चेयर पर्सन लायन शिव शंकर अग्रवाल जॉन चेयर पर्सन ज्योति अग्रवाल आईपीपी रेखा मसूरियासचिव वंदना अग्रवाल कोषा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल कार्यक्रम की संयोजिका रोमा जैन रही।
कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन द्वारा कहा गया कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप इस पृथ्वी पर है कोरोना काल में जब पूरे देश पर विपत्ति आई हुई थी तब हम सभी ने देखा कि डॉक्टरों ने अपने परिवार से दूर रहकर हम सब की सुरक्षा के लिए कितना संघर्ष किया। कोरोना काल का समय हम सबको बहुत अच्छे से याद है जब लोग एक दूसरे से अपने ही परिवार जनों से डर रहे थे। तब डॉक्टर ही हमारे सामने हमारी ताकत बनकर खड़े हुए थे। कार्यक्रम में प्रीति सिंह, वंदना जाजू, सीमा बंसल, निर्मला अग्रवाल, अभिलाषा कदम, सुनंदा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सुमन गोयल, सरोज अग्रवाल उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









