जीव को कर्म के प्रभाव से सुख और दुख मिलते हैं:उपाध्यायश्री
Jul 02 2023
ग्वालियर। आप ओर हम गुरु भक्त परिवार के तत्वाधान में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज व मुनिश्री विश्वसाम्य सागर महाराज के मंगल सानिध्य में 3 जुलाई सोमवार को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु गुणगान महोत्सव कम्पू स्थित महावीर भवन में बड़े उत्साह के साथ बनाया जाएगा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज व मुनिश्री विश्वसाम्य सागर महाराज कब सानिध्य में 12 बजे से गुरु गुणगान महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण, गणाचार्य विराग सागर महाराज चित्र अनवर, दीप प्रज्वलित, गुरु का पादप्रक्षालन, शास्त्र भेंट , गुरु पूजन व मंगल प्रवचन के साथ गुरु अपने शिष्यों को मंगल आशीर्वाद देगे। गुरु गुणगान महोत्सव में भिंड, डबरा, मेहगांव, भितरवार, इटावा, भोपाल, झांसी, घाटीगांव, आदि स्थानों से गुरु भक्त पधारेंगे।
जीव को कर्म के प्रभाव से सुख और दुख मिलते हैं: उपाध्यायश्री
उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज ने धर्मसभा को सांबोधित करते हुए कहा कि यदि आपको सुख चाहिए तो धर्म का आचरण करना होगा। जीव को कर्म के प्रभाव से सुख और दुख मिलते हैं। व्यक्ति यदि लेशमात्र भी दुख नहीं चाहता है तो उसे पाप का परित्याग करना होगा और धर्म का आचरण करना होगा। सुख किसी वस्तु में नहीं बल्कि तुम्हारे भीतर छिपा है, उसे ढूंढना होगा। उसके लिए आपको अपने भीतर एक डुबकी लगानी होगी। इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है तुम भीतर जाओ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









