रोटरी क्लब रीगल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया
Jul 02 2023
ग्वालियर। रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर रीगल द्वारा नए रोटरी सत्र का शुभारंभ ब्लड डोनेशन कैंप के द्वारा किया गया। यह कैंप इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक ग्वालियर में आयोजित किया गया। जिसमें स्वेच्छा से रोटेरियन एव छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एनके शुक्ला का स्वागत किया, उन्होंने कहा रोटरी अपने आप में एक सेवा भाग का बहुत बड़ा नाम है और इसी प्रकार के कार्य निरंतर करता हुआ आ रहा है। और उन्होंने ब्लड डोनेशन की जागरूकता पर बल दिया और कहा रक्तदान महादान है व्यक्ति को आगे बढक़र इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के तहत नए रोटरी सदस्य सत्र के लिए सीए दीपक कुमार बाजपेई अध्यक्ष एवं विनिता पटेरिया को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। ये दोनों वर्ष 2023-24 के सभी कार्यों को आयोजित करेंगे। जिसके लिए दोनों ने क्लब के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में शामिल सभी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा, हेमंत जैन, शशिकांत चतुर्वेदी, सुधीर त्रिपाठी अरुण गोस्वामी उपस्थित थे।
डॉक्टर्स डे पर लगाया गया रक्तदान शिविर
डॉक्टर्स डे अवसर पर अग्रवाल हॉस्पिटल और अनुसंधान संस्थान ग्वालियर एवं रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अग्रवाल हॉस्पिटल और अनुसंधान संस्थान पिछले कई सालों से ऐसे शिविर आयोजित कर रहा है, जो समुदाय को सेवा करने और रक्तदान के नोबल कारण को बढ़ावा देने की प्रतिष्ठा को प्रकट करता है।
कार्यक्रम में डॉ. राहुल अग्रवाल ने ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजोरिया को सम्मानित किया।
इसके अलावा, डॉक्टर्स डे के अवसर पर, रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर ने चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. राहुल अग्रवाल के असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और समुदाय के प्रति उनकी अमूल्य सेवाओं की सराहना के प्रतीक के रूप में दिया गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









