हर वर्ग के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है: चौधरी
Jul 02 2023
ग्वालियर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 39 में गोल पहाडिय़ा पुलिस चौकी से जनसंपर्क शुरू कर ढोलीबुआ पुल पर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गोल पहाडिय़ा कंबल केंद्र, बजरिया, लोहागढ़ में घर-घर पहुंचकर आमजनों से संपर्क कर मोदी सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उस तक पहुंचाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंचित, दलित, पीडि़त, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है।
महाजनसंपर्क अभियान में अभय चौधरी, जवाहर प्रजापति, महेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती पिस्ता ओझा, राकेश माहौर, सुधीर गुप्ता, राजू पलैया, धर्मेंद्र कुशवाह, रामदास मिश्रा, श्रीमती गीता कुशवाह, प्रवीण पाल, रमा जादौन, नवीन चौधरी, विनोद बंसल, गौरव भौसले, नवीन चौधरी भानू राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









