मातृत्व जनआरोग्य समिति ने सेवा में नि:स्वार्थ भाव रखने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया
Jul 01 2023
ग्वालियर। मातृत्व जनआरोग्य समिति की ओर से शनिवार को डॉक्टर डे मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से लगाए जाने वाले नि:शुल्क शिविर में मानवता की सेवा के लिए कार्य करने वाले शहर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री ने की। विशिष्ट अतिथि सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव थे।
मुख्य अतिथि राठौड़ ने कहा कि डॉक्टर की आम जिंदगी में क्या भूमिका है, यह कोविड की दूसरी लहर में सामने आया। उन्होंने अपनी जान की परवाह छोडक़र सामान्य से लेकर गंभीर मरीजों का उपचार किया। अब वे तीसरी लहर से जनता को बचाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। संचालन संस्था के सचिव चंद्रकांत शिंदे ने तथा आभार एडवोकेट आदित्य भार्गव ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेएस नामधारी, डॉ. मनोज गुलाटी, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गौड़, डॉ. विनीत चतुर्वेदी, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव गर्ग, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अमित रघुवंशी, गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. रमाकांत रावत, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा, चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. उज्जवल शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलेख मिश्रा, डॉ. दीपक यादव, डॉ. अनुराग सिकरवार, डॉ. आशीष मिश्रा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने कोरोना काल के अपने अनुभव भी शेयर किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









