ग्वालियर के 45 सदस्यों के दल ने बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन किए

Jul 01 2023

ग्वालियर। श्रीबाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर से 45 सदस्यों का दल जो ग्वालियर से 28 जून को भरत कुमार ढींगरा व राजेश सिकरवार नेतृृत्व में गया था। 45 सदस्यों के दल ने बालटाल से 16 किलो मीटर की कठिन चडाई चडकर बम बम भोले के जय जयकारों के साथ बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर लिये है। 
दल ने बताया की इस बार गुफा के पहले जो प्रसाद की दुकाने लगती थी वो इस बार नही लगी। यात्रियों को प्रसाद व मोबाइल जमा करने के लिये श्राईन बोर्ड की ओर क्लाक रूम बनाये गये है। उन पर बहुत भीड़ हो रही है। बाबा की यात्रा पर जम्मू कश्मीर व केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, यात्रियों ने   सरकार के इंतजामों की बड़ी तारीफ की है।
यह जानकारी संरक्षक महेंद भदकारिया, लोकेश शर्मा, होतम सिंह गुर्जर, सचिव पन्नालाल गौड, शयाम लहारिया, सुनील शिवहरे, राहुल गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, दिलीप यादव सुरेश ने दी।