आप पार्टी मप्र के लोगो के साथ, 230 विस सीटों पर लड़ेगी चुनाव:केजरीवाल

Jul 01 2023

ग्वालियर।  दिल्ली के बाद पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद नगर निगम चुनाव में सिंगरौली में अपना महापौर बनवाने में मिली कामयाबी के उत्साहित आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में तीसरी ताकत बनने के लिए शनिवार को ग्वालियर व्यापार मेला मैदान पर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन के लिए पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ग्वालियर लाकर अपने मंसूबे बता दिए हैं। आप पार्टी मप्र में 230 सीटीें पर चुनाव लडऩे की कवायद करेगी। आज आप पार्टी ने मेला मैदान में अपना शक्ति  प्रदर्शन भी किया। सनद रहे कि इससे पूर्व हुए चुनाव में ग्वालियर चंबल संभाग में आप पार्टी के वोट रिकार्ड से भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व को चिंता में डाल दिया था। पंजाब मे सरकार बनने के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पूरा फोकस मप्र चुनाव पर है। 
पार्टी ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली और स्वास्थ्य को मुद्दा बनाया है। दोनों मुख्यमंत्री दोपहर बाद शनिवार को ग्वालियर आए पहले उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ली इसके बाद सभा को संबोधित किया। 
कई स्थानों पर जाम रहा, लोग परेशान
दो मुख्यमंत्रियों की सभा को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यहां की व्यवस्थाएं भी पुख्ता की गई थी। सभा स्थल पर पर्याप्त संख्या में जवानों को तैनात किया गया था। वहीं मेला स्थल पर पार्किंग व्यवस्था की गई थी। रैली में आने वाहनों के कारण रेसकोर्स रोड, सहित शहर में कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति रही।