शराब ज्यादा पीने पर दो शराबियों ने तीसरे को सडक़ पर पीटा, पुलिस ने पकड़ा तो मांगी माफी
Jul 01 2023
ग्वालियर। बीच सडक़ पर हुई शराबियों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पता चला है कि मारपीट करने वाले शराबी युवक जिस युवक को पीट रहे हैं, उस शराबी युवक ने थोड़ी सी शराब ज्यादा पी ली थी जिससे नाराज होकर दोनों शराबी अपने साथी युवक को बेरहमी से लात घूसों से पीटने लगे। वही हंगामे और मारपीट को देखकर रास्ते से गुजर राहगीरों की भीड़ इक_ा हो गई, हंगामे को देख रहे हैं एक राहगीर ने मारपीट का यह वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शराबियों को पकडक़र थाने ले गई है।
शराबी में हुई मारपीट का यह वीडियो ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र इलाके के लक्ष्मीबाई कॉलोनी के गेट बाहर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इन तीनों शराबियों ने पहले फूलबाग चौराहे पर स्थित देशी शराब की कलारी पर बैठकर एक दूसरे के साथ जाम पर जाम टकराए लेकिन तभी तीनों शराबियों में से एक शराबी ने थोड़ी सी शराब ज्यादा पी ली यह देखकर दोनों शराबी तीसरे शराबी को बीच सडक़ पर पटक कर लात घूसों से पीटने लगे।
बता दें कि यह हंगामा पड़ाव थाने से 100 मीटर की दूरी पर चल रहा था लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वही रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने हंगामे की सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शराबियों को पकडक़र थाने ले गई, जहां पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करता है उनका सारा नशा उतर गया और उन्होंने पुलिस के हाथ पैर पकड़ कर माफी मांगने लगे। वही शराबियों ने आपसी समझौते कर लिया जिन्हें पुलिस ने आगे से इस तरह की गलती ना करने की समझाइश देकर छोड़ दिया।
पड़ाव थाना प्रभारी प्रशांत यादव का कहना है कि कुछ शराबियों में शराब को लेकर मारपीट हुई थी। सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर भेजा गया था जहां तीनों शराबियों को पकडक़र थाने लाया गया था। जहां उन्हें इस तरह की गलती दोबारा न करने की समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









