बापू के भक्तों ने धूमधाम से निकाली हरिनाम संकीर्तन यात्रा

Jul 01 2023

ग्वालियर। थाटीपुर मुरार क्षेत्र में संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के निमित्त भव्य हरिनाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर गुरु भक्ति से भरे भजनों पर खूब भाव नृत्य किया। संकीर्तन यात्रा दशहरा मैदान थाटीपुर से प्रारंभ होकर बारादरी चौराहे, सात नंबर चौराहे, सदर बाजार, एमएच चौराहे होकर रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। जगह-जगह साधकों द्वारा पुष्प वर्षा माल्यार्पण एवं जल फल मिष्ठान वितरण कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
वहीं तीन जुलाई को केदारपुर कोठी शिवपुरी लिंक रोड  स्थित आश्रम प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रात:10 बजे से धूमधाम के साथ मनाया जायेगा जिसमें हजारों भक्तों को भोजन प्रसादी भंडारे के साथ घाटीगांव से पधार रहे अतिथि स्वरूप आदिवासियों को एक हजार टिफिन बॉक्स निशुल्क प्रदान किए जायेंगे। आश्रम तक पहुंच ने के लिए 3 जुलाई को प्रात: 9 बजे डीडी नगर, मुरार, हजीरा, आनंद नगर, बाड़े से बसों की व्यवस्था भी की गई है।