अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने सुशील बरुआ

Jul 01 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अधिकारी-कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन समन्वय सेवा केंद्र जबलपुर में आयोजित किया गया, जिसमें जन अभियान परिषद के प्रदेश के सभी जिलों से अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्वालियर संभाग के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ को जन अभियान परिषद अधिकारी-कर्मचारी संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं ग्वालियर के घनश्याम रायपुरिया को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।
सुशील बरुआ को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जन अभियान परिषद ग्वालियर जिले के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुशील बरुआ ने कहा कि मुझे संगठन के रुप में जो दायित्व सौपा गया है उसे में अपने पूरे मनोयोग पूर्ण करने का प्रयास करूंगा, जन अभियान परिषद के कर्मचारियों के लंबित मांगो के संबंध में शीघ्र ही वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा कर उसे पूर्ण कराने का प्रयास करुंगा साथ ही जन अभियान शासन के साथ मिलकर नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य भी सभी के सहयोग से करुंगा।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र दीक्षित, हरिओम गौतम, प्रीति वाजपेयी, विनोद शर्मा, सोहन सिंह भदौरिया, मनोज दुबे, उमेश रत्नाकर, ललिता मुदगल, उदय सहित बड़ी संख्या में जन अभियान परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।