मणिपुर जल रहा है, और सरकारों की अनदेखी कर राजनैतिक हित साधे जा रहे हैं-सुनील गोपाल
Jul 01 2023
ग्वालियर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी ग्वालियर इकाई द्वारा फूलबाग चौराहे पर मणिपुर हिंसा के विरोध में अखिल भारतीय विरोध दिवस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के राज्य समिति सदस्य कामरेड सुनील गोपाल ने कहा कि पिछले 3 मई 2023 से मणिपुर में घातक सांप्रदायिकता की आग भडक़ी हुई है जिसमें केंद्रीय व राज्य की भाजपा सरकार दोनों का पूर्व नियोजित और पूर्ण समर्थन था, इसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवाई और जबकि हजारों लोग विस्थापित हुए है। बड़े पैमाने पर आगजनी जारी है हम गहरे आक्रोश के साथ देख रहे हैं कि जब पूरा राज्य जल रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकार लगभग मूकदर्शक बनी हुई है और अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंता का एक वाक्य भी नहीं बोल पाए हैं।
फूट डालो और राज करो तथा वोट बैंक की अपनी राजनीति को कायम रखते हुए केंद्र सरकार जानबूझकर इस सांप्रदायिक संघर्ष को जारी रहने दे रही है। यह जाति धर्म संस्कृति से परे आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ के अलावा कुछ नहीं है। हम केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार दोनों के इस अडिय़ल रवैया की कड़ी निंदा करते हैं। और मांग करते हैं कि आम लोगों के कीमती जीवन को बचाने, शांति की बहाली व सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए सांप्रदायिकता व हिंसा को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित करें जिसे वह चाहे तो कुछ ही घंटों में दबा सकते हैं।
प्रदर्शन में उपस्थित कम्युनिस्ट पार्टी ग्वालियर जिला समिति के कॉमरेड रूपेश जैन ने कहां कि हम मणिपुर के शांति प्रिय लोगों से अपील करते हैं कि गुटबाजी पर तत्काल रोक लगाएं व अलगाववादी, अंध राष्ट्रवादी, कट्टर सांप्रदायिक ताकतों को जनता से अलग-थलग करें। व आम जनता के सभी वर्गों को शामिल करते हुए उनकी साझा ज्वलंत मांगों पर केंद्रीय संयुक्त लोकतांत्रिक आंदोलनों के विकास का मार्ग प्रशस्त करें प्रदर्शन का संचालन कॉमरेड मिताली शुक्ला ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









