श्रीलक्ष्मी नारायण गेस्ट हाउस में ग्राहक बनकर पहुंचा सिपाही कालगर्ल सहित चार आरोपी पकड़े

Jul 01 2023

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्रीलक्ष्मीनारायण पर छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन पुरुष और कालगर्ल को हिरासत में लिया है, पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है साथ ही पुलिस इस गिरोह में अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
 पिंटो पार्क स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अड्डा 3 माह से चल रहा था। यहां ऑनडिमांड बाहर से कॉल गल्र्स मंगवाई जाती थी। दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों से कॉल कर ले यहां आती थी। इन्हें यहां रुकाया जाता था और दो-तीन दिन बाद इन्हें वापस भेज दिया जाता था। देह व्यापार के इंटरस्टेट नेटवर्क का खुलासा इस कार्यवाही में हुआ है।
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पिंटो पार्क इलाके में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण गेस्ट हाउस में अवांछित गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। यहां रहने वाले लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया और उनकी टीम को पड़ताल में लगाया। तो श्रीलक्ष्मी नारायण गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था।
सीएसपी भदौरिया ने एक सिपाही को ग्राहक बनाकर डील करने के लिए भेजा। पहले दो दिन तक यहां रैकी की गई। सिपाही ने एजेंट से डील की। पांच हजार रुपये में उसने काल गर्ल पेश की, जैसे ही एजेंट ने काल गर्ल पेश की वैसे ही यहां फोर्स पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने काल गर्ल, गेस्ट हाउस संचालक, एजेंट सहित चार लोगों को पकड़ा है। एजेंट और काल गर्ल के मोबाइल में 500 से ज्यादा काल गर्ल के नंबर, फोटो एल्बम मिले हैं। इसमें अधिकांश उप्र, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। 
गेस्ट हाउस के अंदर एक ग्राहक, संचालक भी मिला। रामप्रताप सिंह तोमर गेस्ट हाउस संचालक है। उसने सुरेंद्र चौहान से बिल्डिंग किराए पर ली थी। वहीं कल्लू पंडित एजेंट है। यहां से जिस युवती को देह व्यापार करते हुए पकड़ा गया है उसने बताया कि वह प्रयागराज की रहने वाली है।
काल गर्ल से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह गुलमोहर सिटी स्थित मसाज पार्लर में काम करती है। उसके साथ चार और युवतियां हैं, जो अलग-अलग मसाज पार्लर में काम करती हैं। उसने बताया कि कल्लू उसे ग्राहकों के लिए फोन करता था। वह आन डिमांड आती थी। 
पुिलस की पकड़ में आए एजेंट ने बताया कि उसके संपर्क में बाहर की युवतियां भी हैं, जो यह काम करती हैं। जब कोई ग्राहक उन्हें पसंद करता है तो वह ट्रेन से बुलवाता है। इसके बाद वापस भेज दिया जाता है। एक ग्राहक से पांच हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक लिए जाते हैं।
पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राम प्रताप सिंह तोमर पुत्र प्रवीण तोमर निवासी वार्ड नंबर 9 प्रताप कॉलोनी अम्बाह, श्यामसुंदर राठौर पुत्र कुंवर पाल राठौर निवासी रामगोविंद वाली गली महावीरपुरा जिला मुरैना, कल्लू उर्फ राहुल पंडित उपाध्याय पुत्र राम सेवक शर्मा निवासी ग्राम वडकरा अम्बाह जिला मुरैना मैं रहने वाले के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है साथ ही पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।